अपराध नियंत्रण की दिशा में उठाये जाये कड़े कदम : जगतराम जोशी

खबर शेयर करें

डीआईजी ने जिलेवार अपराधों की समीक्षा करते हुए अधीनस्थों को किया निर्देशित

समाचार सच, हल्द्वानी। डीआईजी जगतराम जोशी ने सोमवार को यहां कैम्प कार्यालय में मंडल के पुलिस अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में कड़े कदम उठाये जाये और उस पर अमल करना सुनिश्चित किया जाय।

श्री जोशी नेे जिलेवार अपराधों की समीक्षा करते हुए अधीनस्थों को निर्देश दिये कि अवांछित तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाये जायें। उनका कहना था कि अपराध नियंत्रण के लिए संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर उसने पूछताछ की जाए।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री का 28 फरवरी को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के सत्यापन के साथ-साथ उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर संबंधित थानों से भी उसके बारे में जानकारी एकत्र की जाए। साथ ही साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाये जाएं। इसके अलावा अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर गुंडाएक्ट लगाया जाए।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज

उन्होंने कहा कि विवेचना के निस्तारण में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि किसी भी निर्दाेष को सजा न होने पाए और अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाये जायें। इसके लिए कार्य योजना बनाकर उस पर काम किया जाए। संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाये और बाहर से यहां आकर किराये में रहने वाले लोगों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाय।

बैठक में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440