संस्कार परिवार द्वारा बांधी गई आइटीबीपी और उत्तराखंड के पुलिस जवानों को राखी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। संस्कार परिवार देहरादून द्वारा 25 वे रक्षाबंधन समारोह में आज आइटीबीपी और उत्तराखंड पुलिस के जवानों और अफसरों को बहनों द्वारा अपने हाथ से बनाई गई राखियां विधिवत पूजा अर्चना मंगल तिलक आरती और मिठाई खिलाने के साथ धारण कराई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ आइटीबीपी सेन्टर इंदिरानगर देहरादून में विधि विधान के साथ आरंभ हुआ, आइटीबीपी की बहनों ने आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी को राखी बांधी और उत्तराखंड की मातृ शक्ति ने आकाशवाणी की पहली संगीत निर्देशिका डा0 माधुरी बड़थ्वाल के पावन सानिध्य में पारंपरिक परिधानों में मांगलिक गीतों का गायन किया और आईटीबीपी के जवानों एवं अधिकारियों को राखी बांधी।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में लगेगा राष्ट्रीय कराटे का महाकुंभ, 32वें समर कैंप में देशभर के 125 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

केंट कोतवाली गढ़ी कैंट में कोतवाल ऐश्वर्य पाल और पुलिस जवानों को बहनों ने विधि विधान के साथ राखी बांधी और आचार्य बिपिन जोशी को महिला पुलिस कर्मियों ने राखी बांधी, कैंट कोतवाल और आईटीबीपी न के जवानों ने सभी बहनों को गिफ्ट और दक्षिणा भी भेंट की। उत्तराखंड सब एरिया के माध्यम सै सेना के जवानों और डाक के माध्यम सै ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को को भी राखी भेजी गईं।

यह भी पढ़ें -   चंद्रमा को जल अर्पित करने का सही तरीका क्या है और इस दौरान कौन सा मंत्र पढ़ना अच्छा होगा

कार्यक्रम में आईटीबीपी के यशपाल सिंह, सुरेश कुमार, राम लाल, भवानी शंकर, मांगलिक गायन में आशा क्षेत्री, भारती रयाल, राजी पवार, पूनम पुंडीर, एडवोकेट तनुज जोशी, मानवेंद्र बड़थवाल का विशेष सहयोग रहा।

ad
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440