रक्षाबंधन 2025: रक्षाबंधन में इस बार भी क्या लगेगी भद्रा? कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, जानिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह पर्व 9 अगस्त 2025 शनिवार को उदयातिथि के अनुसार मनाया जाएगा। अब सवाल है कि क्या पिछले वर्ष की तरह इस बार भी राखी पर भद्रा का साया रहेगा या नहीं। जानिए इसी संदर्भ में राखी बांधे का शुभ मुहूर्त सहित सभी कुछ एकसाथ।

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी।
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें -   आमजन की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का तड़के आकस्मिक चेकिंग अभियान

भद्रा काल- 9 अगस्त को तड़के 1 बजकर 52 पर ही समाप्त हो होगा। इस साल 9 अगस्त को दिन और रात में राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। इसलिए पूरे दिन कभी भी शुभ मुहूर्त देखकर राखी बांध सकते हैं।

9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
पहला शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
दूसरा शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12रू.00 से 12.53 तक रहेगा।
तीसरा शुभ मुहूर्त विजय मुहूर्त दोपहर बाद 02.40 से 03.33 तक रहेगा।
चौथा शुभ मुहूर्तरू शाम 07.06 से 08.10 तक रहेगा।
राहु काल उल्लेखनीय है कि राहुकाल सबह 09.07 से 10.47 तक रहेगा। इस बीच राखी न बांधें।

यह भी पढ़ें -   ईश्वर तर्क से नहीं, सद्गुरु की कृपा से होता है प्राप्त : डॉ. सर्वेश्वर

9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का शुभ योग

  • पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।
  • श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग है।
  • तमिल पंचांग अनुसार वर्धमान योग भी रहेगा।

राखी बांधते समय इस मंत्र का करें जाप
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।

अपराह्न का समय रक्षा बंधन के लिए अधिक उपयुक्त माना जाता है जो कि हिन्दु समय गणना के अनुसार दोपहर के बाद का समय है। यदि अपराह्न का समय भद्रा आदि की वजह से उपयुक्त नहीं है तो प्रदोष काल का समय भी रक्षा बन्धन के संस्कार के लिए उपयुक्त माना जाता है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440