रामनगरः घर में मिला महिला का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के भवानीगंज मोहल्ले में एक महिला का शव घर के भीतर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के वक्त महिला के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बीते दिन महिला के परिजन किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए थे, और महिला घर पर अकेली थी। जब परिजन शाम को लौटे, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन महिला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे, तो कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ था।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से मृतका के परिवार में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440