सोशल मीडिया साइट से नजदीकि बढ़ाकर महिला से किया रेप, वीडियो बना कर पति तक पहुंचाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी दून में विवाहित महिला से दुराचार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और अपने फौजी साथी की मदद से पीड़िता के पति तक पहुंचा दिया। इतना ही नहीं वीडियो को सोशल मीडिया साइट में आकर लाइव भी दिखाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। raped a woman

पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी चमोली जिले के रहने वाले हैं। महिला के पति विदेश में नौकरी करते हैं। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि महिला उनके थाना क्षेत्र में रहकर अपने बच्चों को पढ़ाती है। महिला का आरोप है कि सुनील रावत निवासी चमोली जनपद से उनका सोशल मीडिया साइट पर संपर्क हुआ।

यह भी पढ़ें -   आज सुबह उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसाः ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल

आरोप है कि जून 2023 सुनील रावत उससे मिलने घर पर आया। इस दौरान दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान अपने फोन से वीडियो बना लिया। आरोपी इसके कुछ दिन बाद पीड़िता के घर आया। इस दौरान अश्लील वीडियो दिखाते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला के अकेले रहने का फायदा उठाते हुए आरोपी अक्सर उसके घर आता और संबंध बनाता। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने वीडियो बनाकर अपने एक फौजी साथी को दे दिया। आरोप है कि फौजी के साथी ने महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाया।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में नशे के आदी युवक ने की आत्महत्या, कुछ दिन पहले दी थी लूट की झूठी सूचना

महिला ने इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के वीडियो को सोशल मीडिया पर लाइव आकर चला दिया। इतना ही नहीं उक्त वीडियो को विदेश में महिला के पति को भी भेज दिया। इसके बाद महिला और उसके पति के साथ गाली गलौच भी की गई। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उसके जरिए पुलिस उसके साथी का पता लगाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440