कच्चे दूध में ऊर्जा, प्रोटीन, कार्बाेहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, पोटैशियम, फैटी एसिड, कोलेस्ट्रॉल, सोडियम आदि पोषक तत्त्व होते है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। दूध के फायदे हम सभी से छुपे नहीं हैं, लेकिन यह असमंजस हमेशा रहती है कि कच्चा दूध सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है या उबला हुआ। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि दूध को उबालने पर उसमें मौजूद पोषक तत्त्व खत्म हो जाते हैं, इसलिए कच्चा दूध पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। कच्चा दूध सेहत लिए कितना और कैसे फायदेमंद है, इस बारे में हमने बात की बरेली के केके और साईं हॉस्पीटल में डायटीशियन मीना शर्मा से। उन्होंने कच्चे दूध के फायदों के साथ-साथ नुकसान पर भी बात की। डायटीशियन मीना शर्मा के मुताबिक दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कच्चा दूध ज्यादा फायदेमंद होता है। डायटीशियन के मुताबिक, कच्चे दूध में ऊर्जा, प्रोटीन, कार्बाेहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, पोटैशियम, फैटी एसिड, कोलेस्ट्रॉल, सोडियम आदि पोषक तत्त्व होते हैं। आज इस लेख के माध्यम से डायटीशियन से जानेंगे कच्चे दूध को पीने के फायदे और नुकसान।

Ad Ad

कच्चा दूध सेहत के लिए कैसे फायदेमंद?
दरअसल कच्चे दूध में उबले दूध के मुकाबले ज्यादा पोषक तत्त्व होते हैं। यह दूध जल्दी पच जाता है। तो वहीं एलर्जी, एसिडिटी जैसे रोगों के लिए रामबाण होता है। कच्चे दूध में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स से भरा होता है जो शरीर के कई रोगों को ठीक करता है। कच्चे दूध में ऐसे एंजाइम होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। कच्चा दूध पाश्चराइज्ड नहीं होता है। इसलिए ज्यादा फायदेमंद होता है। गाय, भैंस, बकरी, ऊंट आदि का कच्चा दूध सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   धान के खेत में किसान बने सीएम धामी, कहा- मिट्टी से जुड़ाव ही असली पहचान

कच्चा दूध पीने के फायदे

त्वचा को निखारे
लड़कियां जिनकी शादी होने वाली होती है, उनके उबटन के लिए अक्सर कच्चे दूध का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल कच्चा दूध त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे के लिए दूध का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि लंबे समय से होता आया है। कच्चे दूध में रेटिनॉल नाम का तत्त्व होता है जो चेहरे की रंगत को बनाए रखने में मदद करता है। यह चेहरे पर होने वाले काले धब्बे, एक्ने आदि को हटाने में मदद करता है। और चमकती त्वचा देता है।

एलर्जी न होने दे
यह देखा गया है कि जो लोग कच्चे दूध का सेवन रोज करते हैं उनमें त्वचा संबंधी रोग कम होते हैं। त्वचा में होने वाली एलर्जी भी कच्चे दूध के सेवन से कम होती है। तो वहीं, कच्चा दूध संक्रमण को दूर करता है और अस्थमा जैसी बीमारियों को दूर रखता है।

पाचन रखे दुरुस्त
कच्चे दूध में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो पेट की परेशानियों को दूर रखते हैं। यह एक ऐसा पेय पदार्थ है जो पाचन को दुरुस्त रखता है। बहुत बार घरों में जिन लोगों को पेट में जलन जैसी समस्याएं होती हैं, उन्हें भी कच्चा दूध पीने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें -   रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: लालकुआं से वाराणसी, कोलकाता और राजकोट जाने वाली ट्रेनों के संचालन में हुआ विस्तार, देखें पूरी लिस्ट और तारीखें

हड्डियां रखे मजबूत
कच्चे दूध में उबले दूध के मुकाबले अधिक पोषक तत्त्व होते हैं। दूसरा इसमें कैल्शियम की मात्रा भी भरपूर होती है। इसलिए कच्चा दूध हड्डियों के लिए मजबूती प्रदान करता है।

मांसपेशियों में मांस बढ़ाता है
कच्चा दूध पीने के कई फायदे हैं। यह मांसपेशियों में भी बढ़ाता है। इसके अलावा बाल, नाखून और वजन को कम करने में भी सहायक होता है।

कच्चे दूध को पीने के नुकसान

  • कच्चे दूध में ऐसे कई बैक्टीरिया होते है जिनके कारण फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए कच्चा दूध हानिकारक साबित हो सकता है। इन्हें कैंसर जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
  • जिन लोगों को दूध के उत्पादों से एलर्जी होती है, उनके लिए भी यह नुकसानदायक होता है।
  • कच्चा दूध पीने से पैरालाइसिस की समस्या भी हो सकती है।

कच्चा दूध पीने के कई फायदे भी हैं तो कई नुकसान भी। इसलिए अगर आपको कच्चा दूध पीने के बाद कोई साइड इफैक्ट दिखता है तो डॉक्टर से मिलें। दूध में कई पोषक तत्त्व होते हैं जो शरीर को दुरुस्त रखते हैं। पर हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए जब किसी भी पदार्थ को उबाल लेते हैं तो उसके खतरे कम हो जाते हैं। इसलिए दूध उबालकर ही पिएं। विशेष परिस्थितियों में आप कच्चा दूध पी सकते हैं।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440