तीन वर्षों से लापता बनारस से बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। तीन वर्ष पूर्व लापता हुए व्यक्ति को पुलिस ने बनारस से बरामद कर लिया है। उसे यहां लाकर परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार सैनिक कॉलोनी, पनचक्की निवासी 36 वर्षीय दीप चन्द्र पांडे 29 जनवरी 2018 को घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर उसके पिता जीवानन्द पांडे ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। इधर तीन वर्ष बाद पुलिस ने व्यक्ति को बनाकर से सकुशल बरामद कर लिया है। उसे यहां लाने के बाद परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुत्र को तीन वर्ष बाद वापस पाकर पिता खुशी से फूले नहीं समाया और उसने पुलिस के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मानसून का कहर तेज, आठ जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट; 104 सड़कें बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440