परिजनों ने पुनः पोस्टमार्टम कराने की मांग की

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बुजुर्ग की संदिग्ध मौत मामले में पुनः पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर परिवारजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर परिजनों को शांत कराया। अब पुलिस दो चिकित्सकों के पैनल से मृतक के शव की सैंपलिंग कर रही है। वहीं एसएसपी ने आज घटनास्थल पहुंच कर मौका मुआयना किया।

बता दें कि 65 वर्षीय हंसा दत्त जोशी पुत्र चूणामणि जोशी निवासी ऊंचापुल का शव बाथरूम में पड़ा मिला था। परिजनों ने दो युवकों पर भूमि कब्जाने को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर परिवारजनों ने आज पुनः पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर पुलिस के समक्ष हंगामा किया। मृतक की पुत्री का कहना था कि उसके पिता के शरीर पर चोट के गंभीर निशान देखे जा रहे हैं। उसने पिता की गर्दन की हड्डी टूटी होने की संभावना भी जताई और पुलिस से पुनः शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस बीच एसआई संजीत राठौड़ ने परिवारजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इधर आज एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया।

वहीं सीओ शांतनु पाराशर का कहना है कि परिजनों की मांग पर दो चिकित्सकीय पैनल से मृतक के शरीर के कुछ हिस्सों की सैंपलिंग की जा रही है। एकत्र किए गए सैंपलों की जांच कराई जाएगी। साथ ही प्रत्येक बिन्दु को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मौत के रहस्य से पर्दा उठा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440