जयंती के मौके पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्वराज आश्रम में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने स्व0 राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी जी का आधुनिक भारत के विकास में एक बहुत बड़ा योगदान है वह राजीव जी थे जिन्होंने भारत देश में सूचना क्रांति को जन्म दिया इसलिए पूरा देश उनको सूचना क्रांति के जनक के रूप में भी जानते हैं। उन्होंने देश के 18 साल के युवा को मतदान करने का अधिकार दिया। वक्ताओं ने बताया कि 1986 में राजीव जी ने पूरे भारत में उच्च शिक्षा के लिए आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए राष्ट्रीय शिक्षा की घोषणा की। राजीव जी ने सूचना प्रौद्योगिकी दूरसंचार के क्षेत्र में एक क्रांति लाई इस विचार से महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड जिसे हम एमटीएनएल के नाम से जानते हैं, स्थापना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव वरुण भाकुनी, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पीसीसी हरीश मेहता, एनबी गुणवंत, महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता जगमोहन सिंह चिलवाल, विजय सिजवाली, पूर्व मंत्री हाजी सोहेल, सिद्द्धीकी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट, शशि वर्मा, जीवन सिंह कार्की, महानगर उपाध्यक्ष शाहजहां, महामंत्री संदीप भैसोड़ा, सुरेश जोशी, विमला सागुड़ी, पुष्पा नेगी, सविता गुर्रानी, अवध बिहारी शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष भोला शंकर जोशी, गिरीश पांडे, त्रिलोक बनोली, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस, संजय उप्रेती, सरस्वती देवी, जया पाठक, महेश आनंद, एंडी पांडे, हरिराम, मनोज श्रीवास्तव, शबनम, शाहिस्ता, शशि गुप्ता, सतनाम सिंह, कमला तिवारी, सेवा दल प्रमुख महिला भगवती बिष्ट, ताहिर हुसैन, रमेश कोठारी, समेत कई लोग मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440