ऑटो को सड़क से हटवाना होमगार्ड को पड़ा महंगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जाम का सबब बने ऑटो को सड़क से हटवाना होमगार्ड को महंगा पड़ गया। तैश में आये ऑटो चालकों ने होमगार्ड से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ मारपीट समेत सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण कंपनी बिन्दुखत्ता निवासी होमगार्ड भूपाल सिंह पुत्र भीम सिंह होमगार्ड है। बताया जाता है कि मंगलवार की प्रातः वह कालाढूंगी रोड में भोलानाथ तिराहे पर तैनात था। इस बीच दो ऑटो के सड़क पर खड़े होने के चलते वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस पर होमगार्ड ने चालकों से ऑटो हटाने के लिए कहा तो वह अभद्रता पर उतारू हो गये। जब होमगार्ड ने ऐसा करने से मना किया तो दोनों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना होमगार्ड ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी ऑटो चालकों को कोतवाली ले आई। आरोपी ऑटो चालकों ने अपने नाम काले सिंह उर्फ रोहित पुत्र धर्मपाल निवासी पीलीकोठी व शानू पुत्र बलवंत निवासी गांधीनगर बताए हैं। इस मामले में होमगार्ड की ओर से आरोपियों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी ऑटो चालकों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें -   जखोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440