ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल में हर्षाेल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष हिम्मत सिंह भैंसोड़ा और प्रधानाचार्या ज्योति मेहता द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी देने से हुई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण (हिंदी, अंग्रेजी और कुमाऊनी) और कराटे प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का अद्भुत परिचय दिया। उनके उत्साह और ऊर्जा ने समारोह में चार चांद लगा दिए।

प्रधानाचार्या का संदेश
प्रधानाचार्या ज्योति मेहता ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अनुशासन और नियमों का पालन करने की प्रेरणा देता है। इनका ईमानदारी से पालन करना ही इस राष्ट्रीय पर्व की सच्ची सार्थकता है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों के दिलों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रबल किया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर को उत्साहपूर्वक मनाकर देशभक्ति का जज़्बा और मजबूत किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440