हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस, संविधान की शपथ ली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/नैनीताल। गणतंत्र दिवस जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी व निजी संस्थानों में प्रातः ध्वजारोहण कर संविधान की शपथ ली गई।

गणतन्त्र दिवस पर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में मंडल प्रमुख सरिता सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने संविधान का पालन करते हुए देश के विकास में योगदान की अपील की। कार्यक्रम में सनोज पोतदार, लक्ष्मण सिंह, ज्योति शुक्ला, गौरव कुमार, पंकज शाह, अशोक कुमार, कैलाश चन्द्र, मदन रावत, गजेंद्र प्रताप, योगेश पंत, बसंत बल्लभ, शुऐब आदि मौजूद रहे।

वहीं तिकोनिया स्थित मीडिया सेन्टर में मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट व अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सीएम के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने कहा कि हमको भारतीय होने का गर्व है। वहीं अति जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट ने कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को बनाये रखना होगा और बन्धुता बढा़ने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। वहीं सूचना कर्मियों व पत्रकारों ने संविधान की शपथ भी ली।

उधर जनपद मुख्यालय नैनीताल में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मना। फ्लैट्स मैदान में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, कमिश्नरी में आयुक्त कुमाऊं अरविन्द सिंह ह्यांकी, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी बंसल ने ध्वजारोहरण किया गया। तल्लीताल में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। फ्लैट्स मैदान में आयोजित भव्य परेड की सलामी परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने ली।

यह भी पढ़ें -   १९ अप्रैल 2024 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

इस दौरान मंत्री आर्य ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम के रणबांकुरांे के बलिदान का प्रतिफल है कि आज हम आजाद देश के नागरिक हैं तथा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भारतीय संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान ने देश के सभी नागरिकों को अधिकारों के साथ ही मौलिक कर्तव्य भी निर्धारित किए हैं। हमें अपने कर्तव्यों व दायित्वों का पालन भी पूरी निष्ठा से करना चाहिए।

विधायक संजीव आर्य ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली है कि हम एक स्वतन्त्र देश के नागरिक है देश को एकता के सूत्र में पिरोये रखने में भारतीय संविधान का विशेष योगदान है। फ्लैट्स मैदान में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री आर्य ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीओ विजय थापा, इसरार अहमद, लता खत्री, भूपेन्द्र सिंह पटवाल, हीरा सिंह कार्की, केवलानन्द पाठक, दान सिंह के अलावा विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिता में विभिन्न बच्चों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -   वोट डालने जाते समय मोबाइल फोन घर छोड़कर जाएं, नहीं तो होगी परेशानी

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका सचिन नेगी, आईजी अजय रौतेला, डीएम सविन बंसल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एएसपी डॉ. जगदीश चन्द्र, एडीएम (प्रशासन) कैलाश टोलिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेन्द्र सिंह जंगपांगी, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी जोशी समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

सूचना कार्यालय में उप निदेशक सूचना कुमाऊॅ योगेश मिश्रा तथा पत्रकार बन्धुओं द्वारा सामुहिक रूप से ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्र ध्वज को सलामी भी दी। श्री मिश्रा के साथ मीडिया बन्धुओं ने संविधान की शपथ भी ली।
इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उप निदेशक श्री मिश्रा ने कहा कि हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है, जहाॅ धर्म की आजादी के साथ ही विकास की पूर्ण स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को हासिल करने में तत्कालीन पत्रकारों, अखबार नवीसों, कवियों, लेखकों, गीतकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं आजाद देश को विकास की धारा में निरन्तर आगे बढ़ाने में पत्रकारों एवं मीडिया की भूमिका आज भी सर्व मान्य है। उन्होंने पत्रकार बन्धुओं से अपील की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन रचनात्मक एवं स्वस्थय पत्रकारिता के माध्यम से निरन्तर करते रहें। इस अवसर पर उन्होंने सभी पत्रकार बन्धुओं को शुभकामनाऐं भी दी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440