मुख्यमंत्री से लगाई वृद्धाश्रम हेतु जमीन की गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम की अध्यक्ष कनक चंद ने मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात में कनक चंद ने मुख्यमंत्री को वृद्धाश्रम हेतु जल्द ही भूमि देने की गुहार लगाई व मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले 4 वर्षों से दो बार जमीन फाइनल होने के बावजूद संस्था को गरीब बेघर और जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए स्थायी वृद्धाश्रम बनाने हेतु जमीन अभी तक नही मिल पाई लेकिन फिर भी वह विगत 4 वर्षों से निरन्तर बुजुर्गाे की निःशुल्क सेवा करते हुए उनके हितों के लिए प्रयासरत हैं। जिस पर मुख्यमंत्री ने अध्यक्षा कनक चंद को भरोसा देते हुए कहा कि उनकी मांग पर उचित कार्यवाही की जायेगी।
वृद्धाश्रम जमीन हेतु अध्यक्षा कनक चंद जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल, महापौर हल्द्वानी जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट से भी मुलाकात कर संस्था को जमीन देने की गुहार लगा चुकी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440