समाचार सच, हल्द्वानी। इंदिरा विकास संकल्प यात्रा छठे दिन रविवार को यहां वार्ड नं0 6, सुभाष नगर में पहुंची। जहां यात्रा को युवाओं व वरिष्ठजनों का भरपूर समर्थन मिला। इस दौरान सुमित हृदयेश ने नम आँखों से सभी का आभार व्यक्त करते हुए स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश जी के अधूरे विकास कार्याे को पूरा करने का संकल्प लिया।
इंदिरा विकास संकल्प यात्रा अजंता चौराहे से शुरू होकर जनसंपर्क के माध्यम से पूरे सुभाष नगर वार्ड में गयी। इस मौके पर सुमित हृदयेश ने बताया कि सुभाष नगर वार्ड पूरे उत्तराखंड में सबसे सुंदर वार्ड है और यहाँ के गणमान्य निवासियों का हृदय भी दया और ममता से भरपूर है और उनको हमेशा इस वार्ड से अभूतपूर्व प्यार और अपनापन मिला है।
जनसंपर्क कार्यक्रम के उपरांत वार्ड-6 के पार्षद नरेन्द्र जीत सिंह रोडू के नेतृत्व में दुर्गा माता मंदिर के पास जनसभा के उपरांत आज की यात्रा का सफल समापन हुआ। जनसभा में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने डॉ. इंदिरा हृदयेश के कार्याे और उनके व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे और सुमित को आगामी विधानसभा चुनाव में भारी वोटों से जीत का आशिर्वाद भी दिया।
इंदिरा विकास संकल्प यात्रा में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, विक्की त्रिपाठी, विकास छिमवाल, दीप चंद्र पाठक, हरीश परगाई, एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, सतनाम सिंह छतवाल, गुरप्रीत प्रिंस, अमरजीत सिंह बिंद्रा, राजेन्द्र खत्री, अमरजीत सिंह सेठी, बलवन्त सिंह आनंद, अमरजीत सिंह कपूर, कुलदीप सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह कोहली, आदर्श पाल सिंह, विकास गुणवंत, अभिनव छिमवाल, हर्षित जोशी, कैलाश कुंवर, मनीष मटियानी आदि का विशेष सहयोग रहा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



