एसटीएच में भर्ती कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त सीएमएस की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा 82 हजार पार जा पहुंचा है। इससे होने वाली मौतों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। एसटीएच में भर्ती कोरोना संक्रमित बीडी पांडे जिला अस्पताल के सेवानिवृत्त सीएमएस की मौत हो गई। जबकि वर्तमान में 128 मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार की दोपहर तक डॉ सुशीला तिवारी कोविड अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हुई है। इसकी पुष्टि एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरूण जोशी ने की है। बताया जाता है कि बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में 17 वर्ष तक, एवं आखिरी 6 माह प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक रहते हुए 21 जनवरी 2019 को सेवानिवृत्त हुए डा. कैप्टन राजेश साह का सोमवार सुबह कोरोना की वजह से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में निधन हो गया है। 61 वर्षीय स्वर्गीय साह को 12 दिसंबर को जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। लेकिन उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। लेकिन 13 दिसंबर को उन्हें लक्षण महसूस हुए। इस पर उन्होंने हल्द्वानी के एक विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार लिया। इसके बावजूद रात्रि में उन्हें फेफड़ों में समस्या आने लगी। इस पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि उनकी पत्नी डा. विनीता साह देहरादून स्वास्थ्य निदेशालय में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उनके निधन से मुख्यालय में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों सहित आम जन में भी शोक की लहर छा गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में अब तक 1356 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। वहीं, 396 और मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर कुल 73818 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि संक्रमितों की संख्या 82429 हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440