नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/रामनगर। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में उसके पिता को पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है। दुराचारी के खिलाफ पॉस्को समेत अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही कर जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना बीते दिनों रामनगर क्षेत्र के पीरूमदारा में घटित हुई थी। यहां रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में पीड़िता की मां ने पड़ोसी पिता-पुत्र पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की थी। महिला का आरोप था कि पड़ोसी कुंदन पटवाल (45) मूल निवासी थारी पीरूमदारा उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। बीते दिनों जब महिला घर पर नहीं थी तब कुंदन पटवाल घर में जबरन घुस आया था और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इस कारण छात्रा ने किसी को जानकारी नहीं दी। इसके बाद कुंदन का बेटा दीपक पटवाल (18) भी घर आ धमका और बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध के बावजूद उसने भी उसकी बेटी से दुराचार किया। जब वह घर पहुंची तो डरी सहमी बेटी ने आपबीती बताई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और कार्यवाही शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने कुंदन को घर से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसका पुत्र पुलिस को चकमा देने में सफल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को संभावित ठिकानों में दबिश दे रही थी। इधर शुक्रवार को एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी दीपक पटवाल को पीरूमदारा क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया है। वह शहर छोड़ने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल के लिए रवाना कर दिया गया।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी अबुल कलाम, एसआई दिनेश पंत, कांस्टेबल दीपक अरोरा, कुंदन कठायत, गिरीश भट्ट, विरेंद्र चौहान, पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कवीन्द्र शर्मा, नीरज शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   सड़क सुरक्षा माह: हल्द्वानी में कूड़ा वाहन से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों का संदेश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440