उत्तराखंड में सड़क हादसाः 45 छात्राओं से भरी बस खाई में गिरी, सभी सुरक्षित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार रात करीब 10.30 बजे देहरादून मार्ग पर सात मोड़ के पास एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। बागेश्वर से देहरादून जा रही इस बस में 45 छात्राएं सवार थीं, जो महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्पोर्ट्स इवेंट में भाग लेने जा रही थीं

दुर्घटना के दौरान 16 वर्षीय छात्रा नैंसी ताकोली का पैर बस में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बस के अंदर ही फंसी रह गई। घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात जया बलूनी ने तुरंत एसडीआरएफ को सूचित किया।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान के नेतृत्व में जिला पुलिस और एसडीआरएफ ने मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। कठिन प्रयासों के बाद छात्रा को सकुशल बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

गनीमत रही कि बस में सवार सभी 45 छात्राएं सुरक्षित हैं। इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सात मोड़, जहां यह घटना घटी, सड़क हादसों के लिए संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

एसडीआरएफ और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार सभी छात्राएं अब सुरक्षित हैं। स्पोर्ट्स इवेंट में भाग लेने जा रहे इन खिलाड़ियों की यात्रा देहरादून में समाप्त हुई, लेकिन यह हादसा सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता बरतने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440