उत्तराखंड मे नहीं थम रहें सड़क हादसे, मां-बेटे समेत कार गिरी खाई में

खबर शेयर करें

सोनप्रयाग मार्ग में अनियंत्रित होकर कैंटर समाया खाई में

समाचार सच, बागेश्वर/रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिन-प्रतिदिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है। वहीं बुधवार को दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। घटना से मृतकों के क्षेत्रों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   02 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहले हादसे में बागेश्वर जिले के घिंघरतोला सिरौली के निकट एक आल्टो कार खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि कार में मां-बेटे सवार थे। जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकी उनके 28 वर्षीय बेटे को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला का नाम कुंती देवी और घायल बेटे का नाम हरीश पांडे बताया जा रहा है।

वहीं दूसरा हादसा सुबह के समय त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग मार्ग में हुआ। जहां एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मृतक का नाम मिथिलेश (34), निवासी कमेदा त्रियुगीनारायण, जनपद रुद्रप्रयाग बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440