रोडवेज बस के परिचालक पर लगा अमानवीय व्यवहार करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने रोडवेज बस के परिचालक पर अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

डीएम कैंप कार्यालय निवासी यश रायपा पुत्र केएस रायपा ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उसका कहना है कि वह 19 अप्रैल को बरेली डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 81-डीटी 6990 में सवार होकर हल्द्वानी आ रहा था। बस में कुछ गलत चीज खाने से वह अर्धचेतना अवस्था में पहुंच गया। जब बस हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर पहुंची तो बस के परिचालक ने उसे अर्धमूर्छित अवस्था में सड़क किनारे बिठा दिया। वह किसी तरह से अपने घर पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि परिचालक ने उसे उसी हालत छोड़ दिया जिससे उसके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   नई कार की खुशियां मातम में बदलीं, नानकमत्ता हाईवे पर दर्दनाक हादसे में शिक्षक और व्यापारी की मौत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440