समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने बाइक सवारों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का माल भी बरामद किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।
बीते दिवस गुरुपाल सिंह अवतार सिंह निवासी गांव- करायल चतुर सिंह, पोस्ट आनंदपुर, हल्द्वानी ने काठगोदाम थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह अपनी दोस्त नेहा के साथ बाइक पर सवार होकर तीनपानी गौलापार की तरफ जा रहा था कि तभी सीआरपीएफ कैंप के पास जब वह रूके तो चार युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चारों उनसे मोबाइल टैबलेट, पर्स समेत अन्य सामान लूट लिया और भाग निकले। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी जुटाने के बाद बदमाशों की सुरागकशी शुरू कर दी। इधर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो बदमाशों को हनुमान मंदिर खेड़ा, गौलापार से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों ने अपने नाम चंदन कुमार पुत्र लाल राम व मनोज पुत्र मोहन राम निवासी सुल्तान नगरी गौलापार बताये हैं। पुलिस ने दोनों के पास से मोबाइल टैबलेट बरामद कर लिया है। जबकि पुलिस दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















