हल्द्वानी के जंगल में मिली सड़ी-गली लाश, मचा हड़कंप! पहचान में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र से रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब जगतपुर इलाके के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में शव की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही चोरगलिया थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद शव को बरामद कर कब्जे में लिया गया। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण मौके पर ही स्थिति गंभीर नजर आई।

यह भी पढ़ें -   4600 ग्रेड पे दो की गूंज से दून गरम! पुलिस मुख्यालय कूच पर बवाल, बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी, सरकार को दी खुली चेतावनी

पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे जंगल में काम कर रहे एक मजदूर ने शव देखे जाने की सूचना दी थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव को किसी जंगली जानवर द्वारा नुकसान पहुंचाया गया हो, हालांकि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले ही दबोचा गया बीकेटीसी के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज! बद्रीनाथ

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि शव काफी हद तक क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। प्रथम दृष्टया वन्यजीव द्वारा नुकसान पहुंचने की संभावना प्रतीत हो रही है, लेकिन मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट खंगाल रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440