चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस पर बरसीं रूचि भट्ट, बोलीं- भाजपा की छवि खराब करने की रची गई साजिश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट ने चंपावत में सामने आए कथित दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा संभाग कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया, जिसका उद्देश्य भाजपा संगठन और सरकार की छवि धूमिल करना था।

उन्होंने कहा कि 5 मई को सामने आए मामले में कांग्रेस नेताओं ने बेहद गैरजिम्मेदाराना, असंवेदनशील और शर्मनाक व्यवहार किया। पुलिस की शुरुआती जांच और प्रभावित युवती के बयानों से अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है कि मामला राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित था।

रूचि भट्ट ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति का नाम इस पूरे प्रकरण में सामने आ रहा है, वह कांग्रेस से जुड़ा हुआ है और लगातार अपने बयान बदल रहा है। उन्होंने कहा कि अब वही व्यक्ति प्रभावित युवती पर आरोप लगा रहा है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते यह पूरा षड्यंत्र रचा गया।

यह भी पढ़ें -   ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर शिकंजा, कच्ची शराब व अवैध तमंचा बरामद

उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस जांच और तथ्यों के कांग्रेस नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ता और संगठन को बदनाम करने का प्रयास किया। कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र और भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचाना है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण में दुष्प्रचार और झूठ फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता लगातार कांग्रेस को नकार रही है, जिसके चलते पार्टी राजनीतिक हताशा में इस तरह की साजिशों का सहारा ले रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर… दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को हर क्षेत्र में सम्मान और अवसर दिए हैं, जिससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। राजनीति मर्यादित और साफ-सुथरी होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस इस प्रकार के नकारात्मक और षड्यंत्रकारी प्रयासों में लगी हुई है।

रूचि भट्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है और जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के नाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि साजिश में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और निष्पक्ष जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, प्रदेश मंत्री विजय लक्ष्मी चौहान, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भूमिका गोयल, जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती और प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी श्रुति तिवारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440