शराब की दुकान खुलने से टूटे कर्फ्यू के नियम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। कोविड कर्फ्यू का पालन करने में सरकार के अपने ही आदेश आड़े आ गये। शराब की दुकानों को लेकर स्पष्ट आदेश न होने ने संशय पैदा कर दिया। बेवजह घूमने वाले शराब का बहाना बनाते रहे। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन कार्यवाही नहीं कर पाया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर रोकने के लिए शनिवार की सायं सरकार की ओर से प्रत्येक रविवार कोविड कर्फ्यू का आदेश जारी हुआ। लेकिन इस आदेश में शराब की दुकानें खोलने व बंद रखने का कोई उल्लेख नहीं किया गया। जिसका सीधा प्रभाव रविवार को कोविड कर्फ्यू में देखने को मिला। प्रातः जहां शराब की दुकानें खोलने बंद रखने को लेकर स्वयं ठेकेदार ही संशय में दिखाई दिये। वहीं कर्फ्यू के बीच शराब की कुछ दुकानें खुली तो कुछ बंद रही। शराब की दुकानें खुलने से बाजार में बेवजह घूमने वालों की संख्या बढ़ गई। पुलिस-प्रशासन ऐसे लोगों को रोक कर वजह जानता रहा, लेकिन हर कोई शराब खरीदने जाने की बात कहता रहा। जिसके चलते ऐसे लोगों पर पुलिस-प्रशासन कार्यवाही नहीं कर पाया। शराब की दुकानों में भी बड़ी संख्या में लोग शराब खरीदते दिखे। इस बीच लोग सरकार के कोविड कर्फ्यू के आदेश पर सवाल उठाते भी देखे गये। लोगों का कहना था कि यदि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है तो इसमें शराब की दुकानें खोलने का क्या औचित्य? ऐसे में संक्रमण की चेन कैसे टूट सकती है। इधर शराब के ठेकों में काम करने वाले कर्मचारी भी शासन द्वारा शराब की दुकानें खोलने व बंद करने को लेकर कोई आदेश जारी न करने पर स्वयं ही संशय में पड़ने की बात कहते दिखे।

कार्यवाहक सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम लालकुआं ऋचा सिंह का कहना है कि कोविड कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अमला लगातार शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त कर रहा है। नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है। उनका कहना था कि बेवजह घूमने वाले लोग शराब खरीदने जाने का हवाला देते रहे। जिसके चलते कार्यवाही में अड़चनें आई। उन्होंने इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी से भी जानकारी ली, लेकिन उनके द्वारा दुकानें खोलने व बंद रखने को लेकर शासनादेश जारी न होने का हवाला दिया गया। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन शराब खरीदने का तर्क देने वालों पर कार्यवाही नहीं कर पाया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440