साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने दी एक निर्धन महिला को सिलाई मशीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने एक निर्धन महिला को सिलाई मशीन भेंट की। ज्ञात हो कि समिति वर्तमान में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को 10 निर्धन महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दे रही है। ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार अपना कर परिवार का भरण-पोषण कर सके। इसी के तहत रविवार को समिति के सदस्यों ने एक निर्धन महिला को सिलाई मशीन भेंट की।
इस मौके पर समिति की अध्यक्षा सरिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष दया बिनवाल, सचिव हेमा मेलकानी, कोषाध्यक्ष गीता कार्की, कमला जोशी, दीपा जोशी, कंचन शर्मा, हेमा चिलवाल, लीला मनराल, रीता पाण्डे, मधु बिष्ट आदि समिति की सदस्या मौजूद रही।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में लगेगा राष्ट्रीय कराटे का महाकुंभ, 32वें समर कैंप में देशभर के 125 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440