श्रद्धा पूर्वक मनाया गया साका ननकाना साहिब शताब्दी समागम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार देहरादून के तत्वावधान में साका ननकाना साहिब शताब्दी समागम कथा-कीर्तन के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में प्रातरू नितनेम के पश्चात भाई सतवन्त सिंह ने शब्द सुरे सेई आगे आखियह, दरगह पावह साची मानो भाई चरणजीत सिंह ने शब्द हमरी जात पात गुर सतगुर, हम बेचियो सिर गुर के एवं भाई मनजीत सिंह देहरादून वालों ने शब्द जिओ पिंड़ सब तिस का सभसै देइ आधार का गायन कर संगत को निहाल किया। हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने साका ननकाना साहिब की जानकारी दी। मंच का संचालन महासचिव गुलज़ार सिंह एवं सेवा सिंह मठारू ने किया। कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर छका। इस अवसर पर प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, जनरल सेक्रेटरी गुलज़ार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह अरविंदर सिंह, रजिंदर सिंह राजा, डीएस कलेर, हरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह जोली, विजय पाल सिंह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   कुछ आसान लाइफस्टाइल में बदलावों से याददाश्त को फिर से मजबूत बनाया जा सकता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440