कैदियों को सांता क्लाज ने पढ़ाया नैतिकता का पाठ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उपकारागार में कैदियों ने धूमधाम से क्रिसमस पर्व मनाया। सांता क्लॉज ने जहां कैदी ने साथी कैदियों को टॉफी भी बांटी और प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। वहीं कैदियों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया गया। उपकारागार परिसर में कैदियों के लिए क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर कैदियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना संक्रमण के नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान विचाराधीन कैदी राधेश्याम ने सांता क्लॉज बनकर साथी कैदियों व जेल अधिकारियों-कर्मचारियों का खूब मनोरंजन किया। सांता क्लॉज ने जहां कैदियों को ट्रॉफियां बांटी। वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव का संदेश भी दिया। कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी को इसकी रोकथाम को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का जिम्मेदार नागरिक बनकर पालन करना होगा। साथ ही इसके प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करना होगा। इस दौरान जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए प्रभु यीशु के जीवन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रभु यीशु के दया और मानवता के संदेश को अपनाने की हमें अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि असहाय निर्धन लोगों की मदद करने के अलावा प्रेम और खुशियां बांटने का संदेश प्रभु जीसस ने दिया था। जिसे आज जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440