समाचार सच, हल्द्वानी। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया नैनीताल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय तलवाड़ की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट व लेखक सरोज आनंद जोशी को उत्तराखंड इकाई का वित्तीय सलाहकार मनोनीत किया है। साथ ही उपेक्षा जताई है कि वह संगठन हित में कार्य करेंगे और अपने अनुभव का लाभ संगठन की गतिविधियां संचालित करने में प्रदान करेंगे। वित्तीय सलाहकार मनोनीत होने पर सरोज आनन्द जोशी ने पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वह इन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
मनोनयन पर उपाध्यक्ष गिरीश रंजन तिवारी, काशीराम सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम चंद्र कनौजिया, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार त्यागी, संरक्षक तारा चन्द्र गुर्रानी, अविकल थापियाल, कुमायूं मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री भगवान सिंह गंगोला, सचिव मनोज लोहनी, प्रवक्ता डॉ ज़फर सैफी, नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रशान्त दीक्षित, महिला जिला उपाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महामंत्री नवीन पालीवाल, नैनीताल नगराध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन फौजी सहित हल्द्वानी से अरविंद मालिक, मनोज कुमार पांडेय, गिरीश जोशी, अनुराग वर्मा, अजय चौहान, सुशील शर्मा, कमल जोशी, प्रवीण चौपड़ा, कैलाश जोशी, शरद पांडे, सोनू पांडे, सैफ अली सिद्दीकी, लालकुआं से ओपी अग्निहोत्री, मोहन जोशी, दलीप गाड़िया, रामनगर से गिरीश पांडे, चंद्रशेखर जोशी सहित समस्त प्रांतीय व मंडलीय पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












