रात में अगर बुरे सपने डराते हैं? तो रोज इन मंत्रों का जाप करके सोएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में वैदिक मंत्रों का विशेष महत्व है और कहते हैं कि मंत्रों के उच्चारण में बहुत शक्ति होती है। मंत्र जाप करने से मनुष्य को न केवल मन की शांति मिलती है, बल्कि कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। आजकल भागदौड़ भरे जीवन में इंसान के पास ठीक से सोने तक का भी समय नहीं है। अगर समय मिल भी जाए तो अच्छी नींद नहीं आती। ऐसे में रात को सोने से पहले कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे काफी लाभ मिलता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य रवि शुक्ला ने इसकी पूरी विधि बताई।

सोने से पहले इन मंत्रों का जाप

  1. ”ऊँ भूर्भुव: स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गाे देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।” अगर आप सोने से पहले रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि शारीरिक लाभ भी प्राप्त होते हैं।
  2. ”या देवी सर्वभूतेषु निद्रा-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः” यह दुर्गा मंत्र मां दुर्गा की दिव्य स्त्री ऊर्जा और उनके साथ आने वाली सुरक्षा व उपचार को समर्पित है। अपने कई रूपों में मां दुर्गा को सर्वाेच्च रक्षक माना जाता है, जो भक्तों की उसी तरह रक्षा करती हैं, जैसे एक मां अपने बच्चे की रक्षा करती है।
  3. ”ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्” यह भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र भय पर काबू पाने और जीवन-मृत्यु के चक्र में फंसने के मानवीय भय पर विजय पाने के लिए एक शक्तिशाली आह्वान है। जिन लोगों को बुरे सपने या अकाल मृत्यु का भय सताता है, वह इस मंत्र का जाप करें तो उनके सारे भय का नाश होता है।
  4. ”भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे” अगर किसी को बहुत सारे बुरे, नकारात्मक सपने आते हैं और उसे लगता है कि उसके आसपास ऊर्जाएं शुद्ध नहीं हैं, तो सोने से पहले हनुमान चालीसा की इस चौपाई का जाप करने से बहुत मदद मिल सकती है।
  5. ”जले रक्षतु वाराहः स्थले रक्षतु वामनः। अटव्यां नारसिंहश्च सर्वतः पातु केशवः।।” यह शयन मंत्र है। रात को सोने से पहले इस मंत्र का जाप किया जाए तो जातक को अच्छी नींद आती है। (उज्जैन)
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440