औली से लौट रहे छात्रों की स्कॉर्पियो पलटी, बड़ा हादसा टला, सभी सुरक्षित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह चमोली जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब औली से देहरादून लौट रही एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर बीच सड़क पलट गया। वाहन में सवार सात युवक घायल हो गए, हालांकि सभी को केवल मामूली चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें -   जायसवाल महिला समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लगभग 100 मरीजों को मिला लाभ

जोशीमठ कोतवाली के प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि स्कॉर्पियो (न्ज्ञ 08 ।ज्ञ 0468) औली से देहरादून की ओर जा रही थी। अनिमठ-हेलंग के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह हाईवे पर पलट गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि ठंड और पाले के मौसम में सावधानी बरतें, क्योंकि इस दौरान सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें -   36 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वाहन में सवार युवकः
-सागर (22) पुत्र सोहन सिंह, बनबसा, चंपावत (चालक)
-गौरव (19) पुत्र दीपक सिंह, टनकपुर, चंपावत
-शशांक भट्ट (19) पुत्र महेश भट्ट, धारचूला
-अभिषेक केशरवानी (19) पुत्र रमेश चन्द्र
-शिवम (19) पुत्र सर्वेश चन्द्र, सुरवाला, राजापुर, चित्रकूट
-दक्ष (19) पुत्र रमेश कुमार, टनकपुर

सभी युवक देहरादून स्थित देवभूमि इंस्टीट्यूट के छात्र हैं, जो औली भ्रमण के बाद लौट रहे थे। सौभाग्य से हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440