पति को देखकर छत से कूदी पत्नी! होटल में रंगे हाथों पकड़े गए प्रेमी के साथ, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागपत (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ होटल में पकड़ी गई। पति के पहुंचते ही महिला घबरा गई और होटल की 12 फीट ऊंची छत से कूदकर फरार हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना बड़ौत कस्बे के छपरौली रोड स्थित एक होटल की है। जानकारी के मुताबिक, विवाहिता अपने कथित प्रेमी शोभित के साथ होटल में रुकी थी। इसी दौरान पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग वहां पहुंच गए। पत्नी को देखते ही पति ने शोर मचाया, जिससे घबराकर महिला छत से छलांग लगाकर भाग निकली। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बड़ौत कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल के अनुसार, पकड़े गए युवक शोभित से पूछताछ जारी है। वहीं, महिला के पति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

पुलिस को दी गई शिकायत में पति ने बताया कि वर्ष 2019 में उसकी शादी ककोर गांव की एक युवती से हुई थी और उनका एक बेटा भी है। पति का आरोप है कि विवाह से पहले भी पत्नी के अन्य पुरुषों से संबंध थे जो शादी के बाद भी जारी रहे। उसने बताया कि विरोध करने पर पत्नी उसे झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती थी।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

पति ने यह भी दावा किया कि सोमवार को एसपी कार्यालय स्थित महिला प्रकोष्ठ में दोनों की काउंसलिंग हुई थी, जिसके बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ बाइक पर होटल पहुंची। पति और उसका भाई पीछा करते हुए मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अब पति ने अपनी जान को खतरे में बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल महिला फरार है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440