राम जन्म देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु, राम ने किया ताड़का का वध

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां प्राचीन श्रीरामलीला मैदान में मंचित रामलीला के चौथे दिन राम-जन्म ताड़का वध के सीन का मंचन किया गया। ताड़का वध के भयानक अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किए गए दृश्य ने लोगों का मनमोह लिया। व्यास पंडित पुष्कर दत्त शास्त्री ने द्वारा व्यास मंच से मंचन का सुंदर प्रवचन किया। इस दौरान रामजन्म देख सभी उपस्थित श्रद्धालुजन भाव विभोर हो गए।

रामलीला मंचन में राम का जन्म होते ही जयकारे गूंजने लगे। भगवान शिव और माता कौशल्या के साथ संवाद और गुरु वशिष्ठ के चारों भाइयों के नामकरण के मंचन को भी लोगों ने खूब पसंद किया। ताड़का वध की लीला का मंचन भी किया गया। मंच पर ताड़का पूरे दल-बल के साथ राम का सामना करने पहुंची। मंच पर ताड़का व प्रभु राम का आमना-सामना हुआ। ताड़का ने मुनियों को बेहद परेशान किया, जिसका अंत राम ने अपने हाथों से किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी: टंकी का ढक्कन खुलते ही दिखा मौत का फन! 6 फीट का ब्लैक कोबरा देख सहम गया परिवार

आज की लीला में भगवान राम -कुणाल पांडे, लक्ष्मण-मेहुल जोशी, भरत-वैभव देवल, शत्रुघ्न-स्पर्श अग्रवाल, दशरथ-सुनील जायसवाल, ताड़का-अभिषेक गुप्ता, सुबाहु-तनिष्क सनवाल तथा मारीच की भूमिका में यश गुप्ता रहे।

आज के अतिथि संघ के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर, विधायक बंशीधर भगत, शशांक रावत प्रदीप बिष्ट, प्रमोद टोलिया, तरुण बंसल शामिल रहे। इसके साथ ही आज की लीला में सामाजिक संस्था आनंद आश्रम, रोशनी सोसाइटी, इनरव्हील शाइनिंग,माथुर समाज आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। व्यास जी के साथ तबले पर संगत प्रमोद भट्ट ने दी। साथ ही सुशील शर्मा, नब्बु भाई, रोहित ठाकुर, शेखर गर्ग, पप्पी भाई, विंदेश जासवाल आदि ने लीला मंचन में सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

संचालन समिति से विदेश गुप्ता,राजेंद्र मुन्ना, पंकज कपूर, भोलानाथ केसरवानी, अतुल अग्रवाल, प्रदीप जनौटी सौरभ अग्रवाल आदि रहे। कल की लीला में अहिल्या उद्धार धनुष यज्ञ लक्ष्मण परशुराम संवाद एवम श्री राम विवाह का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही संचालन समिति की सहयोगी संस्था प्राचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा भव्य राम बारात का आयोजन एवम भ्रमण नगर में किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440