आदर्श ग्राम योजना के द्वितीय चरण के लिए 4 गांवों का चयन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के द्वितीय चरण ( 2019-2024) के लिए अपने संसदीय क्षेत्र के 04 गांवों का चयन किया है। सांसद ने चयनित ग्रामों की सूची प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी देहरादून/हरिद्वार को चयनित ग्राम पंचायतों को सांसद आदर्श ग्राम योजना से लाभान्वित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। सांसद द्वारा चयनित 04 ग्रामों में ग्राम पंचायत मारखम ग्रान्ट विधानसभा डोईवाला, ग्राम पंचायत खदरी खड़क माफ विधानसभा ऋषिकेश, ग्राम पंचायत दौलतपुर विधानसभा कलियर एवं ग्राम पंचायत औरंगाबाद विधानसभा रानीपुर शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440