इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के एक ही कक्षा के पांच छात्र-छात्राओं का NEET में चयन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। इंस्पिरेश्न पब्लिक स्कूल काठगोदाम के एक ही कक्षा के पांच बच्चों का चयन नीट, (NEET) 2022 में हुआ है। नीट में चयनित पांच छात्राओं में प्रजापति जोशी, नेहा शास्त्री, आकांक्षा पांडे, शिवम मलिक और आदित्य शर्मा शामिल हैं।
सभी विद्यार्थियों ने मेरिट में भी जगह बनाई है। चयनित विद्यार्थियों में कुल ७२० अंकों में से प्रजापति जोशी ने ६६४ , नेहा शास्त्री ने ६५४ ,आकांक्षा पांडे ने ६५१,शिवम मलिक ने ६१५ एवं आदित्य शर्मा ने ५८५ अंक अर्जित कर एम.बी.बी एस. पाठ्यक्रम के लिए अपनी सीट सुरक्षित की।
विद्यालय की चेयरपर्सन डा० गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा सहित सभी शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440