सेमल के फूल कई स्वास्थ्य समस्याओं को करता है दूर, जाननें को पढ़े…

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हमारे देश में कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिनका उपयोग स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इन्हीं से सेमल भी शामिल है। सेमल एक पेड़ है, जो उत्तराखंड में अधिक पाया जाता है। सेमल की छाल, फूल, जड़ और फल कई बीमारियों से निजात दिलाने में कारगर होते हैं। आज हम आपको सेमल के फूल के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से-

डायरिया में फायदेमंद
सेमल के फूलों का उपयोग डायरिया या दस्त की समस्या का ठीक करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप सेमल के फूलों के ऊपरी छिलकों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह मिश्री में मिलाकर इनका सेवन करें। इससे आपको डायरिया की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

ल्यूकोरिया में लाभकारी
महिलाओं के लिए सेमल के फूल काफी फायदेमंद होते हैं। कई महिलाओं को ल्यूकोरिया यानी वेजाइनल डिस्चार्ज से परेशान रहना पड़ता है, ऐसे में सेमल के फूल लाभकारी हो सकते हैं। देसी घी और सेंधा नमक से साथ सेमल के फूलों का डोडा की सब्जी बनाएं। इस सब्जी को खाने से ल्यूकोरिया की समस्या में आराम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में पीएचडी शोधार्थियों की प्रोग्रेस रिव्यू पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

कब्ज की समस्या दूर करें
आजकल अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आप भी कब्ज से निजात पाना चाहते हैं, तो सेमल के फूलों का उपयोग कर सकते हैं। सेमल के फूल की सब्जी खाने से कब्ज की समस्या में काफी हद तक आराम मिलता है। सेमल के फूल अंदरुनी अंगों की भी अच्छे से सफाई करते हैं।

कमरदर्द में आराम दिलाए
अधिकतर लोग कमर में दर्द की शिकायत करते हैं। इसके लिए वे दर्दनिवारक दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो सेमल के फूल से भी कमर के दर्द में आराम पा सकते हैं। सेमल के फूल के बाहरी हिस्से की सब्जी कमरदर्द में फायदेमंद होती है। आप चाहें तो इसके लड्डू भी बना सकते हैं। यह बहुत ही ताकतवर होता है, शरीर मजबूत बनता है। सेमल के फूल की सब्जी खाने से कमजोरी भी दूर होती है।

यह भी पढ़ें -   टेकनपुर में गूंजा हल्द्वानी का नाम, बीएसएफ पासिंग आउट परेड में असिस्टेंट कमांडेंट बने भूपेंद्र चिलवाल

खून साफ करे
सेमल के पत्ते और फूल रक्त शुद्धि करने में भी कारगर होते हैं। ब्लड को प्यूरीफाई करने के लिए आप सेमल के फूल, फल का सेवन कर सकते हैं। इससे रक्त संबंधी समस्याएं ठीक होने में मदद मिलती है। सेमल के फूल शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है, खून की सफाई करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद
सेमल के फूल त्वचा संबंधित समस्याओं से भी बचाव करते हैं। सेमल के फूल में एंटी एजिंग गुण होते हैं, तो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करते हैं। साथ ही त्वचा पर झुर्रियां, फाइन लाइंस भी जल्दी नहीं पड़ने देते हैं। इसके लिए आप सेमल के फूल की सब्जी खा सकते हैं, चाहें तो सेमल के फूल को चेहरे पर भी लगा सकते हैं।

आज हमने आपको सेमल के फूल के फायदों के बारे में बताया है। अगर आपके आस-पास भी सेमल का पेड़ है, तो आप सेमल के फल, फूलों, जड़ और छाल के उपयोग से अपनी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। लेकिन सेमल के किसी भी हिस्से के इस्तेमाल से पहले आपको आयुर्वेदिक डॉक्टर की राय जरूर लेनी चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440