समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति द्वारा यहां पं0 गोविन्द बल्लभ पंत पुस्तकालय स्थित कार्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने वृद्ध जनों के हितों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा जारी विभिन्न नियमों, आदेशों व योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही समिति के सभी बुर्जगों ने एक स्वर से एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर गौरी महेश्वर संस्था एवं गायत्री परिवार शान्ति कुंज की ओर से सांस्कृतिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से सभी उपस्थितजन मंत्रमुग्ध हो गए। तद्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल इन्द्रजीत सिंह बोरा ने कहा कि वरिष्ठ जनों को पारस्परिक सहयोग के लिए अनुशासित रहना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष भुवन भाष्कर पाण्डे ने मुख्यअतिथि एवं सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्र सिंह निगल्टिया, संयुक्त सचिव डी.के.पन्त ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को लेफ्टिनेंट कर्नल बी.डी.काण्डपाल, कार्मिक एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चन्द्र पाण्डे, सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजिनियर फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पी.सी.जोशी, संरक्षक दयाकृष्ण बल्यूटिया, संस्थापक सदस्य दीप चन्द्र अग्रवाल, नानक चन्द्र लोहिया, उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, प्रताप सिंह जन्तवाल, विष्णु सिंह रावत, राजकुमार जैन, शंकर दत्त तिवारी, मोहन चन्द्र बुडलाकोटी, कन्हैया लाल गुप्ता स्नेही, आनन्द सिंह भाकुनी, सी.एम पाण्डेय, गुरुवचन सिंह, नवीन वर्मा, सुशील कुमार अग्रवाल उर्फ पप्पी भाई, नीरु धवन, मोहिनी पाण्डे, सरोज तिवारी, पूरन सिंह जीना राजकुमार जैन, बी.डी.पाठक, पान गिरी गोस्वामी आदि ने सम्बोधित किया।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440