वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन, उत्तराखंड पुलिस महकमे में शोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड पुलिस की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

2005 बैच के आईपीएस अधिकारी केवल खुराना ने प्रदेश में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दीं। अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता के लिए पहचाने जाने वाले खुराना हाल ही में होमगार्ड विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में उनका विशेष योगदान रहा। एसएसपी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। इसके अलावा, वह राज्य के पहले ट्रैफिक डायरेक्टर भी रहे।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440