वरिष्ठ कवि के पी सिंह ”विकल’’ बने अखिल भारतीय साहित्यकार संघ उत्तराखंड, के प्रदेश उपाध्यक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, पंतनगर (उधमसिंह नगर)। अखिल भारतीय साहित्यकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि कमल कांत तिवारी ने कवि/साहित्यकार के.पी. सिंह ”विकल’’ को उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया है। जो पंतनगर के लिए गौरव की बात है। केपी सिंह पंतनगर उधम सिंह नगर के निवासी हैं।
संघ ने केपी सिंह से पद की गरिमा बनाते हुए साहित्य और समाज के संबंधों में प्रगाढ़ता लाने और खासकर युवाओं में साहित्य और संस्कारों के प्रति रुझान बनाने के साथ ही संघ के उद्देश्यों की पूर्ति और हिंदी के प्रचार प्रसार सहित इसके समग्र विकास में पूर्ण योगदान देने की बात कही।
इधर पंतनगर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार केपी सिंह को दायित्व दिए जाने पर जिले के तमाम कवि समेत सामाजिक/साहित्यिक संस्थानो ने व गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की बड़ी अपील, नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं… नाम नहीं कटेगा, पहले मिलेगा पूरा मौका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440