हल्द्वानी में गौलापुल के नीचे युवक के शव मिलने से सनसनी, हुई शिनाख्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सोमवार की सुबह महानगर हल्द्वानी के गौला पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। मृतक रामनगर का रहने वाला था और कुछ दिनों से गौलापार में अपनी नानी के यहां रह रहा था।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पुल के ऊपर से जा रहे रहागीरों देखा कि एक युवक का शव पुल के नीचे पड़ा हुआ। इस सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी, एसआई संजीत राठौर मय दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये और जांच की। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक मूलरूप से रामनगर हाल निवासी गौलापार लाखन पुत्र संजय कुछ समय पूर्व यहां अपनी नानी के पास आकर रहने लगा था। लाखन नशेड़ी किस्म का था। चार माह पूर्व उसकी शादी कालाढूंगी में रहने वाली एक युवती से हुई थी। बताया जा रहा है कि आज सुबह उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। जहर गटकने के बाद वह गौला पुल पर पहुंच और पुल से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विकास प्राधिकरणों पर CM धामी सख्त, 15 दिन में सड़कें सुधारने के निर्देश, अवैध निर्माण पर ड्रोन से होगी निगरानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440