हरिद्वार में अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस और फोरेंसिक टीम जुटी जांच में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना श्यामपुर के कांगड़ी शराब ठेके के पास उमेश्वर धाम के निकट मुख्य हाईवे से 10 मीटर नीचे की है, जहां पुलिस को 25-30 साल के युवक का अधजला शव मिला। युवक का पिछला हिस्सा और आधा चेहरा जला हुआ था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही है।

युवक ने स्काई ब्लू चेक शर्ट, गहरे हरे रंग का पजामा, और पीला-नीला बनियान पहना हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया है। घटनास्थल से एक आधी जली हुई डायरी भी बरामद हुई है, जिसमें कुछ मोबाइल नंबर और अन्य संख्याएं लिखी हुई हैं।

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के असल कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर संभव एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि इस रहस्यमयी मौत के पीछे के तथ्यों को उजागर किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440