हल्द्वानी में नवजात शिशु का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जुटी कलयुगी माता-पिता को ढूंढने में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस नवजात के कलयुगी माता-पिता का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार बीती 18 दिसम्बर को सूचना मिली कि कृषि विपणन बोर्ड शीशमबाग में कुत्ते एक मृत मानव भ्रूण लेकर जा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि मृत नवजात बालिका एक-दो दिन पूर्व जन्मी प्रतीत हो रही है। उसकी नाभि में क्लिप लगी हुई है। जो अस्पताल में ही लगाई जाती है। इसके आधार पर आस-पास के अस्पतालों से जानकारी जुटाकर मृतका के माता-पिता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि कलयुगी माता-पिता ने बालिका को त्यागने के उद्देश्य से सूनसान जगह में छोड़ दिया होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440