उत्तरकाशी में आंधी तूफान से दो महिलाओं की छत गिरने से गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। सीमांत जिले के मोरी ब्लॉक के सालरा ग्राम पंचायत के बदांऊ गांव में बीती दोपहर अचानक आए तेज आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई। तूफान के कारण गांव में स्थित कुठार (अन्न भंडारण) की टिनशेड और पत्थरों से बनी छत उड़ गई, जो पास खड़ी दो महिलाओं पर गिर गई। इस हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ग्रामीणों ने घायल महिलाओं मजुला देवी (55) और पूरण देवी (56) को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर चोटों के कारण उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों महिलाओं के सिर पर चोटें गंभीर हैं, जो छत के टूटे हिस्सों से लगी हैं।

मोरी क्षेत्र में अचानक आए इस तूफान की वजह से कई जगह नुकसान हुआ है। राजस्व उप निरीक्षक सोहन सिंह ने मौके पर जाकर स्थिति का आकलन शुरू कर दिया है और बताया कि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   २३ मई २०२५ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

घायल महिलाएं:
मजुला देवी, पत्नी रणवीर सिंह, उम्र 55 वर्ष, निवासी बदांऊ, मोरी
पूरण देवी, पत्नी उज्जवल सिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी बदांऊ, मोरी

Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440