डीपीएस हल्द्वानी में सत्र 2024-25 की अंतिम PTM संपन्न, वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 1 से 9 और 11 के लिए सत्र 2024-25 की अंतिम अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए और अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें -   वैशाख माह में कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें करना बेहद शुभफलदायी माना जाता है

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें आगामी सत्र 2025-26 के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही छात्र शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में बाल विवाह की शिकार 14 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी पर पॉक्सो में केस दर्ज

विद्यालय प्रशासन ने आगामी सत्र के लिए नई ऊर्जा और संकल्प के साथ बेहतर शिक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440