स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की रेड में 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 महिलाएं रेस्क्यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को आवास विकास तिराहे के पास सन सिटी कॉम्प्लेक्स में स्थित एक स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने मौके पर छापा मारा। रेड के दौरान वहां मौजूद कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -   अब मनमानी नहीं! किन्नरों की बधाई राशि तय, इससे ज्यादा मांगी तो होगी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों में स्पा संचालक समेत दो अन्य युवक शामिल हैं। तलाशी के दौरान मौके से मोबाइल फोन, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। वहीं, स्पा सेंटर के कमरों से चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर वहां लाया गया था और बाद में दबाव बनाकर गलत काम करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने मौके से कस्टमर रजिस्टर और अन्य अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   गर्मी के मौसम में घर में लाल चींटियों को आने से रोकने के लिए क्या उपाय करें

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440