पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया

समाचार सच, देहरादून। शहीद हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके देहरादून आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार शहीद हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी के परिजनों की हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, देहरादून जिलाधिकारी, सेना के अधिकारियों के साथ ही विधायक और स्थानीय लोगों ने राजेंद्र सिंह नेगी की शहादत को नमन किया। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिजनों की हर संभव मदद करेगी। राज्य सरकार शहीद की पत्नी को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देगी। शहीद हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम दून लाया गया था।
11वीं गढ़वाल रायफल्स के शहीद जवान राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शव आज सुबह साढ़े सात बजे एमएच से प्रेमनगर अम्बिवाला स्थित उनके घर लाया गया। जहां शहीद के घरवालों को अंतिम दर्शन कराए गए। इसके बाद पूर्व सैनिकों, सेना के अफसरों व स्थानीय माननीयों ने शहीद को सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शहीद के घर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को हरिद्वार ले जाया गया। दोपहर करीब एक बजे शहीद राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचा। यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद के पिता, माता, पत्नी व परिजनों से बातचीत की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि राज्य सरकार शहीद के परिजनों की हर संभव प्रयास करेगी। शहीद सम्मान के अलावा राज्य सरकार शहीद की पत्नी को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देगी।
बारामुला के गुलमर्ग में एवलांच से फिसलकर शहीद हुए 11वीं गढ़वाल रायफल के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी की बेटी अंजली पढ़ लिखकर सेना में अफसर बनना चाहती हैं। अंजली ने कहा कि पिछले छह माह से पापा के लौटने की उम्मीद थी। यह दौर बेहद दुखद था। दादा-दादी और मम्मी बोलते थे कि पापा आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि पापा हमेशा फोन पर कहते थे कि जब छुट्टी पर घर आएंगे तो हवाई जहाज में बैठाकर घुमाने लेकर जाएंगे, लेकिन अब ये सपना रह गया। उन्होंने कहा कि वह पढ़ाई लिखाई करने के बाद सेना में अफसर बनेगी और पापा की तरह ही देश की सेवा करेंगी। आज सुबह शहीद के पार्थिव शव को अंतिम दर्शनों के लिए उनके अंबीवाला सैनिक कॉलोनी स्थित आवास लाया गया। वहां सेना व शासन-प्रशासन के अधिकारी और रिश्तेदार शहीद सैनिक को नमन किया। इसके बाद हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ शहीद की अंत्येष्टि की जाएगी। बीती आठ जनवरी को अनंतनाग में बर्फ में फिसलने से लापता हुए जवान का शव पांच दिन पहले गुलमर्ग में मिला था। हालांकि, माहभर पहले ही सेना ने जवान को शहीद घोषित कर दिया था। शहीद का शव बर्फ पिघलने के बाद मिला। बताया गया कि श्रीनगर स्थित सेना के अस्पताल में कोविड-19 की प्रक्रिया के चलते शहीद जवान के पार्थिव शव को लाने में कुछ देरी हुई है। सैन्य सूत्रों के अनुसार शहीद जवान का शव केमिकल ट्रीटमेंट के बाद लाया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












