जंगल में रहस्यमयी मौत, लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। शहर के आसपास के जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक जंगल में मवेशी लेने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और रातभर उसकी तलाश की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रेखाल खत्ता निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद आरिफ शनिवार शाम अपनी भैंसों को लेने जंगल की ओर गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह सिडकुल क्षेत्र के जंगल में उनका शव बरामद हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जांच में शव पर जंगली जानवर के हमले के निशान बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोग भालू के हमले की आशंका जता रहे हैं, जबकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, हल्द्वानी के ASP समेत 12 अधिकारियों के तबादले

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला जंगली जानवर के हमले से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   मानसून की विदाई से पहले उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट

घटना के बाद से आसपास के ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल में न जाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440