कांग्रेस की सदस्यता की आंधी से बदलेगा उत्तराखंड – शैलजा का दावा, हल्द्वानी में कांग्रेस ज्वाइनिंग का बड़ा शो

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चुनावी माहौल गरमाते ही नैनीताल जिले में कांग्रेस ने ताकत का बड़ा प्रदर्शन किया है। हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस की सदस्यता को लेकर जबरदस्त माहौल बना, जहां दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दर्जनों जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थाम लिया।

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की मौजूदगी में आयोजित इस सम्मेलन ने साफ संकेत दे दिया कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर तेजी से मजबूत कर रही है।
सम्मेलन के दौरान कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा से असंतुष्ट कई प्रमुख चेहरों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इनमें विजेंद्र चौहान, राजू रावत, दीपक आर्य समेत कई जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे।
अपने संबोधन में कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है और कांग्रेस की सदस्यता अभियान उसी का सबसे बड़ा संकेत है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से पूरी तरह निराश हो चुकी है और अब कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रही है।

यह भी पढ़ें -   46 स्कूलों को नोटिस पर विवाद: दीपक बल्यूटिया का सवाल - महंगी किताबों के खेल में किसका हित साध रही सरकार?

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है और महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भाजपा को घेरने की पूरी तैयारी है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का माहौल है और जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।

वहीं हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है और इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सम्मेलन को कांग्रेस के बढ़ते जनाधार का संकेत बताते हुए कहा कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

यह भी पढ़ें -   9 अप्रैल २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और वरिष्ठ नेत्री स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि के साथ हुई, लेकिन इसके बाद मंच पूरी तरह राजनीतिक जोश और शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बन गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सह-प्रभारी मनोज यादव, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव गुरदीप सप्पल, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक रंजीत आर्य, प्रो. जीत राम आर्य, संजीव आर्य, हेमेश खर्कवाल, नारायण पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440