समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सनातन धर्म में भगवान शनिदेव को कर्मों का देवता कहा जाता है। शनिवार के दिन विशेष रूप से इनकी पूजा होती है। कहा जाता है कि जो लोग शनिवार के दिन नियमित रूप से शनिदेव की पूजा करते हैं, उनकी जिंदगी से हर तरह की बाधा खत्म हो जाती है। वहीं अगर आपको शनिदेव की पूजा का दोगुना फल चाहिए तो शनि जयंती से अच्छा दिन कोई भी नहीं है। इस साल की शनि जयंती ज्येष्ठ माह में पड़ रही है। आज के 15 दिन बाद शनि जयंती मनाई जाएगी। आज जानेंगे एक ऐसे आसान से उपाय के बारे में जो आप शनि जयंती के दिन आराम से कर सकते हैं। इस उपाय से बड़े से बड़ा दोष भी दूर हो जाता है। तो चलिए जानते हैं शनि जयंती से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें ….
कब है शनि जयंती
हिंदू पंचांग के हिसाब से इस बार शनि जयंती 16 मई को पड़ रही है। अमावस्या की तिथि का आरंभ इसी दिन से होगा और इसका समापन अगले दिन यानी 17 मई को होगा। तिथि का समापन सुबह होगा और इसी वजह से निशित काल को ध्यान में रखते हुए शनि जयंती 16 मई को ही मनाई जाएगी।
शनि जयंती पर बन रहा खास संयोग
- इस बार शनि जयंती पर किए गए उपायों का दोगुना लाभ मिल सकता है। दरअसल इस बार शनि जयंती शनिवार के दिन ही पड़ रही है। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को ही समर्पित माना जाता है। बता दें कि हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार इस बार शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। कहा जा रहा है ये संयोग कई साल बाद आया है। ऐसे में इस बार शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा के साथ-साथ उपाय जरूर करना चाहिए।
शनि जयंती का उपाय- साढेसाती, ढैय्या, शनि दोष से मिलेगी राहत - अगर आप शनि की साढेसाती और ढैय्या से परेशान हैं। या फिर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष या शनि के अशुभ प्रभाव है तो शनिवार के दिन इस उपाय को जरूर करना चाहिए। वहीं शनि जयंती वाले दिन इस उपाय का दोगुना लाभ मिल सकता है। इस उपाय में आपको एक रोटी और सरसों के तेल की जरूर पड़ेगी। नियम के अनुसार सरसों के तेल को रोटी पर लगा दें। फिर इसे किसी काले कुत्ते को खिला दें। इस उपाय से लाभ मिला है।
कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय
अगर पैसों से संबंधित कोई दिक्कत है या फिर कर्जे से मुक्ति चाहिए तो भी शनि जयंती पर एक आसान सा उपाय किया जा सकता है। आपको पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाना है। इस दौरान ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपके अटके हुए काम भी इस उपाय से सही हो जाएंगे।
शनि जयंती पर जरूर बरतें ये सावधानी
शनि जयंती के दिन इस बात का खास ध्यान रखें कि किसी भी कुत्ते को आपकी वजह से दिक्कत ना हो। भूलकर भी उसे ना तो भगाएं और ना ही मारें। इसके अलावा उसे बासी खाना देने से भी बचें। इसके अलावा आप जो भी उपाय करें उसे बस पॉजिटिव माइंडसेट के साथ करें।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



