निर्जला एकादशी पर किया गया राहगीरों को शरबत वितरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर की महिला व्यापारियों ने निर्जला एकादशी के सुअवसर पर आज यहां रामपुर रोड स्थिति पेनासोनिक शो रूम के समीप स्टाल लगाकर शीतल शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी में मीठा शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की।
आयोजकों ने बताया की निर्जला एकादशी पर व्रत का विशेष महत्व है इस दिन अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति के लिए निर्जला व्रत रखकर विष्णु भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन शीतल मीठा जल पिलाने से पुण्य मिलता है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के मद्देनजर आम राहगीरों के हित का ध्यान रखते हुए शुद्ध शीतल शरबत का व्यवस्था की गयी।
शरबत वितरण कार्यक्रम में विनीता शर्मा, सिद्धि सुयाल, ज्योति मेहता, प्रियंका शर्मा, मीना सेठ, सुरभि मल्होत्रा, अरविंद शर्मा, हर्षवर्धन पांडे, कौशल सुयाल, मास्टर, दक्ष, शुभि शर्मा, रोहन कपकोटी आदि ने सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें -   शनि जन्मोत्सव एवं शनि अमावस्या विशेष महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440