नैनीताल में शिवसेना प्रमुख का स्वागत, कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती पर चर्चा

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने आज नैनीताल पहुँचने पर राज्य अतिथि गृह में शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख ने नैनीताल मे शिव सेना की मजबूती के लिये कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा की शिवसेना भारत का राजनीतिक दल हैं, इसकी स्थापना १९ जून १९६६ को बालासाहेब ठाकरे ने की थी। वर्तमान समय में इस दल के लोक सभा में १८, राज्य सभा में ३ निर्वाचित सदस्य हैं। इस दल का प्रतीक चिन्ह बाघ है। पूरे देश में शिव सेना को एक कट्टर हिन्दू राष्ट्रवादी दल के रूप में जाना जाता है।
शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार का स्वागत करने वालों मे मुख्य रूप से रूपेंद्र नागर, भोपाल सिंह कार्की, अशोक सिंधी, राजेश साहू, हेमंत, त्रिलोक सिंह यादव, शिवम गोयल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गूंजे गुरबाणी के शबद, संगत ने ग्रहण किया गुरु का अटूट लंगर
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440