शिवसेना ने शांति यज्ञ कर मृतक आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शांति यज्ञ कर कोरोना वैश्विक महामारी के कारण प्रभु चरणों में लीन हुए मृतक आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
गुरूवार को रानीबाग स्थित शनिधाम में शिव सेना की हल्द्वानी व नैनीताल इकाई द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में कोरोना वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण प्रभु चरणों में लीन हुए मृतक आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ किया और पुण्य आत्माओं की शांति के लिए शिव सैनिकों ने भगवान से प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा


शांति यज्ञ में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार भाईयू, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, कुमाऊं मंडल सचिव सरजू प्रसाद पांडे, पदम पाल, जिला संगठन मंत्री अशोक सिंधी, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, नगर प्रचार सचिव पूरन सागर, भीमताल विधानसभा प्रभारी मुकेश बिष्ट, अनिल कुमार अग्रवाल, आनंद गुप्ता, सनी कपूर, प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर लाला जायसवाल, .मंदिर समिति के नंदन सिंह डांगी सहित दर्जनों क्षेत्रवासी व शिवसैनिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440